सीएमओ ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और HPV टीकाकरण का लिया जायजा
हाथरस (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जलेसर रोड, चिन्तापुर बदन, एहन तथा लाडपुर पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी स्टाफ मौजूद मिला। निरीक्षण के समय तक केंद्रों पर क्रमशः 22, 27, 38 एवं 40 मरीज देखे जा चुके थे। एहन तथा लाडपुर में बताया गया कि गांव में 15 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई जा चुकी है। चिन्तापुर बदन में केवल एक बालिका वैक्सीन से छुटी हुई है जिसको आज ही वैक्सीन लगाई जाएगी। लाडपुर में सब मर्सिबल की मोटर आज खराब हो गई है जिसको कल तक ठीक करने हेतु विभागीय JE को निर्देशित कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)