सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को 'पद्म विभूषण' के बजाय 'भारत रत्न' देने की मांग की

समाजवादी पार्टी (सपा) के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अति प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ दिये जाने के ऐलान के बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें देश के सर्वोच्च असैन्य सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने की मांग की है।

Thursday, January 26, 2023 - 21:30
0
सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को 'पद्म विभूषण' के बजाय 'भारत रत्न' देने की मांग की
मुलायम सिंह यादव

लखनऊ, 26 जनवरी 2023, (आरएनआई)। समाजवादी पार्टी (सपा) के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अति प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ दिये जाने के ऐलान के बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें देश के सर्वोच्च असैन्य सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि पद्म विभूषण देकर मुलायम सिंह यादव के योगदान का उपहास किया गया। मौर्य ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

उन्होंने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत सरकार ने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर नेताजी के व्यक्तित्व, कर्तृत्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये उनके योगदान का उपहास किया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।’’

उधर, सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने भी कुछ ऐसे ही विचार व्यक्त किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘धरतीपुत्र स्वर्गीय श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ को छोड़कर दूसरा कोई सम्मान नहीं फबता। हम सभी के आदरणीय नेताजी को अविलंब भारत रत्न देने की घोषणा की जाये।’’

इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिये जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर इटावा में संवाददाताओं से कहा कि मुलायम को उनके काम के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

शिवपाल ने कहा कि सपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों, वकीलों और बेरोजगारों की आवाज उठाई और समाज के हर वर्ग के लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने रक्षा मंत्री के रूप में सैनिकों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसले लिए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को घोषित पद्म पुरस्कारों के तहत पद्म विभूषण अवार्ड के लिए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नाम का ऐलान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User