संगरूर में भाजपा कार्यालय पर कथित पेट्रोल बम हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

Monday, July 27, 2026 - 15:23
0
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर कथित पेट्रोल बम हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

संगरूर। पंजाब के संगरूर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर शनिवार देर रात कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह कार्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी दलबीर सिंह और थाना सिटी के एसएचओ सुखदेव सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनिंदर सिंह कपियाल देवल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले स्कूलों, थानों और अदालतों को धमकियां दी गईं और अब राजनीतिक दलों के कार्यालयों को निशाना बनाया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने तथा हमले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User