वित्त मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषदों से चालू वित्त वर्ष के लक्ष्यों पर काम करने को कहा

वित्त मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषदों से चालू वित्त वर्ष के निर्यात लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम करने और इसका विस्तृत खाका तैयार करने के लिए कहा है।

Sunday, April 30, 2023 - 14:00
0
वित्त मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषदों से चालू वित्त वर्ष के लक्ष्यों पर काम करने को कहा

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। वित्त मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषदों से चालू वित्त वर्ष के निर्यात लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम करने और इसका विस्तृत खाका तैयार करने के लिए कहा है।

निर्यातकों के अनुसार, देश के निर्यात संबंधी मुद्दों पर 24 अप्रैल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई।

देश का माल एवं सेवा निर्यात बीते वित्त वर्ष में संयुक्त रूप से 770 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वस्तुओं का निर्यात 447 अरब डॉलर और सेवा निर्यात लगभग 322 अरब डॉलर रहा है।

एक निर्यातक ने कहा, “मंत्रालय ने हमें चालू वित्त वर्ष के लिए नए निर्यात लक्ष्यों पर काम करने और इन्हें प्राप्त करने के तरीके बताने के लिए कहा है।”

उन्होंने कहा कि बैठक में इस पर जोर दिया गया कि राज्यों और विदेशों में भारतीय दूतावास नए लक्ष्य को पाने की दिशा में काम करेंगे। निर्यात में भारत के कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।

निर्यात बढ़ाने में लातिनी अमेरिका और अफ्रीकी देशों में भारी संभावनाएं हैं।

बैठक में भाग लेने वाले परिधान निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गोयनका ने कहा कि हालांकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच चालू वित्त वर्ष में इस क्षेत्र में 5-10 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

निर्यातकों के अनुसार, अमेरिका सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में घरेलू उत्पादों की अच्छी मांग और व्यापार समझौते से लाभ के कारण इस वित्त वर्ष में देश का वस्तुओं का निर्यात 500 अरब डॉलर के पार जाने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User