रूसी विश्वविद्यालयों से साझा अनुसंधान एवं अनुबंध पर चर्चा

Saturday, May 30, 2026 - 15:20
Updated: 2 months ago
0
रूसी विश्वविद्यालयों से साझा अनुसंधान एवं अनुबंध पर चर्चा

नई दिल्ली(आरएनआई)।राजधानी दिल्ली में सम्पन्न दो दिवसीय द्वितीय इंडो-रशियन एजुकेशन समिट में हिस्सा लेने वाले रूस के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ.संत कुमार चौधरी ने शैक्षिणिक अनुसंधान एवं अनुबन्धता को लेकर गहन चर्चा की।

डॉ.चौधरी ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह चर्चा कुबान स्टेट अगररियन यूनिवर्सिटी,मॉस्को पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी,मॉस्को टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कम्युनिकेशन्स एंड इन्फार्मेटिक्स,नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी हायर स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स,रूडनयूनिवर्सिटी, सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट अगररियन यूनिवर्सिटी एवं वोल्गा स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सहभागियों से की गई।

उन्होंने कहा कि इससे कृषि,तकनीकी, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक शिक्षा एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में परस्पर लाभ होगा।उन्होंने कहा कि उनका संस्थान शंकरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स शीघ्र ही रूसी विश्वविद्यालयो से इस संबंध में करार करेगा।एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User