रामनवमी पर बड़ी सौगात: अशोकनगर-चंदेरी अब वायु सेवा से जुड़ेंगे

Thursday, March 26, 2026 - 07:36
Updated: 4 months ago
0
रामनवमी पर बड़ी सौगात: अशोकनगर-चंदेरी अब वायु सेवा से जुड़ेंगे

अशोकनगर (आरएनआई) अशोकनगर जिला भी वायु सेवा से जुड़ने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले एवं चंदेरी को मिलने जा रही है। जिसका शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 27 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर भोपाल से हरी झंडी दिखा कर सेवा का शुभारंभ करेंगे।पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा भोपाल चंदेरी ओरछा के लिए प्रारंभ हो रही है, जिससे चंदेरी से ओरछा एवं भोपाल को वायु मार्ग से जोड़ा जा सकेगा। इस सेवा को जेट सर्व एवियशन और उसकी सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाईओला संचालित करेगी, इस सेवा का शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक चंदेरी से पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को मिलेगी। इसके लिए चंदेरी में किला कोठी के निकट हेलीपैड पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User