मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग सत्संग:-म. विद्युतानन्द हरदोई
हरदोई।मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से संडीला कोतवाली के परिसर मे बने हनुमान मंदिर के प्रांगण में सत्संग समारोह का आयोजन ब्रहस्पतिवार को किया गया। सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से शरू हुई।दूर दूर से आये भजन गायक रामनाथ ने सुनो सुनो वचन नर नारी हरी भजन करो सुखकारी,फूलो मे सज रहे श्रीं सद्गुरु महाराज जी जैसे भजनो की प्रस्तुति की।
सद्गुरु श्री सतपाल जी महाराज के आत्म अनुभवी परम शिष्य महात्मा विद्युतानन्द ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग सत्संग है। सत्संग का सबसे बड़ा लाभ हमें सच्चे गुरु मिलते हैं और आत्मज्ञान प्राप्त होता है। सत्संग से आलस्य प्रमाद भी दूर होता है। गुरु दर्शन से व्यक्ति धन्य हो उठता है।आज हम जिन्हें बड़ा समझते हैं, उनके हृदय में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार ने अपना स्थान बना लिया है। तत्वदर्शी संतों ने स्वयं नाना प्रकार के कष्ट उठाकर भी संसार के हित के लिए आत्मा ज्ञान का प्रचार किया।कि आज व्यक्ति भौतिक चकाचौंध में खो गया है। उसके पास सत्संग के लिए समय ही नहीं है।सत्य की राह पर कठिनाइयां तो आएंगी लेकिन आत्म संतुष्टि मिलती है।कि आज सत्य की जीत तब ही सम्भव है। जब प्रत्येक मानव अपने अस्तित्व को जानकर, स्वयं के साथ पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से धर्म-युक्त जीवन पर्यन्त एक समान आचरण करे।महान त्याग के पश्चात ही मानव अपने जीवन में महान उपलब्धियों को प्राप्त करता है। ईश्वर को पाने के लिए अपने अहँकार को मिटाना पड़ता है।ईश्वर से प्रेम, निष्काम एवं निःस्वार्थ भाव से करना चहिए। तभी प्राणी की आत्म का कल्याण सम्भव है।
कार्यक्रम मे संगीत सोनी डॉ ओमप्रकाश दिनकर, रामनाथ रामदीन,शिशुपाल, बिहारीलाल मौजीराम, विमलेश, नंदराम आदि लोंग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)