कछौना में पेड़ से लटका मिला आपराधिक प्रवृत्ति के युवक का शव, सनसनी

Thursday, July 2, 2026 - 21:48
Updated: 1 month ago
0
कछौना में पेड़ से लटका मिला आपराधिक प्रवृत्ति के युवक का शव, सनसनी

कछौना (हरदोई): (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत शारदा नहर रेलवे लोहिया पुल के पास एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बबुरहा के पास डबल नहर कलौली पुल के आगे शारदा नहर की पटरी पर स्थित एक पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त सूरज चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कछौना में किराए के मकान में रहता था और उसकी प्रवृत्ति आपराधिक थी। नहर की पटरी पर शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User