मप्रः कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा आज से प्रारंभ

Saturday, March 25, 2023 - 12:45
0
मप्रः कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा आज से प्रारंभ
मप्रः कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा आज से प्रारंभ

गुना। शिक्षा में गुणवत्ता के लिए लगभग एक दशक बाद कक्षा 8 एवम 5 को वार्षिक परीक्षा बोर्ड पेटर्न पर आज से प्रारंभ हुई।

प्रधान अध्यापक अनिल भार्गव ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी गुना पर दस विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी।

परीक्षा केंद्र अध्यक्ष श्रीमती हरि बाई बुनकर एवम सहायक केंद्राध्यक्ष सचिन शर्मा के निर्देशन में परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुई। 

केंद्र पर 282 छात्र दर्ज थे जिनमे से 4 छात्र अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण सहायक संचालक राजेश गोयल के दल ने किया परीक्षा व्यवस्था नियमानुसार पाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User