मथुरा में फिल्मी अंदाज में 25 लाख की टप्पेबाजी, व्यापारी के कर्मचारियों को झांसा देकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

Tuesday, July 21, 2026 - 12:44
0
मथुरा में फिल्मी अंदाज में 25 लाख की टप्पेबाजी, व्यापारी के कर्मचारियों को झांसा देकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

मथुरा। जनपद के हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम फिल्मी अंदाज में टप्पेबाजी की बड़ी वारदात सामने आई। गोकुल रेस्टोरेंट के पास शातिर बदमाशों ने प्लाईवुड व्यापारी के कर्मचारियों और चालक को झांसा देकर कार में रखा 25 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

पुलिस के अनुसार प्लाईवुड व्यापारी के कर्मचारी फैक्ट्री से भारी नकदी लेकर वाहन से मालिक के घर जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें इशारा कर बताया कि गाड़ी के इंजन से मोबिल ऑयल नीचे गिर रहा है। यह सुनते ही चालक रामू और कर्मचारी मेघश्याम गौतम व सुनील गौतम वाहन से उतरकर नीचे देखने लगे। इसी दौरान पीछे से आए दो अन्य बदमाशों ने कार की सीट पर रखा 25 लाख रुपये से भरा बैग उठाया और कुछ ही क्षणों में फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद हाईवे थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पीड़ितों से पूछताछ की। वारदात राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User