मथुरा में चित्रगुप्त परिषद की शोक सभा, वृंदावन नाव हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
मथुरा (आरएनआई) मथुरा में श्री चित्रगुप्त परिषद और चित्रगुप्त मंदिर कायस्थ सभा के तत्वावधान में सोमवार को भरतपुर गेट स्थित परिसर में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस सभा की अध्यक्षता रजनीश राज सक्सैना ने की, जिसमें वृंदावन के केसी घाट पर 10 अप्रैल 2026 को यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
सभा में उपस्थित लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में प्रशासन से इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। साथ ही यमुना नदी में नौका विहार करने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की भी अपील की गई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस शोक सभा में सुरेश चंद्र सक्सैना, पंकज सक्सैना, महेंद्र सक्सैना, वीरेंद्र कुमार सक्सैना, चित्रांशु सक्सैना, राजीव सक्सैना, अप्रतिम सक्सैना, हिमांशी सक्सैना, संजय सक्सैना, युधिष्ठिर गौड़ और अनुराग गौड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)