बीनागंज जंगल में शिकार करते 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मांस बरामद
बीनागंज के जंगलों में अवैध शिकार की सूचना पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वन विभाग की टीम ने रेंजर सौरव द्विवेदी के नेतृत्व में की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी वाहन से जंगल में पहुंचे थे और कथित तौर पर नीलगाय का शिकार कर रहे थे। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से राइफल, धारदार चाकू और अन्य घातक हथियार बरामद किए। इसके साथ ही हिरण और नीलगाय का मांस भी जब्त किया गया है।
वन विभाग का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अवैध शिकार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)