तालाब बचाने की मुहिम: पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने जल संरक्षण का उठाया बीड़ा
लक्ष्मण सिंह ने क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तालाबों और नदियों को बचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने समाज और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे भी आगे आकर जल स्रोतों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि यदि हर जनप्रतिनिधि इसी तरह ठान ले, तो गुना शहर की प्रमुख जलधाराएं जैसे गुनिया नदी, भुजरिया तालाब, पंनारिया नदी, गोपालपुरा तालाब, कूनो नदी और सिंगवासा तालाब को नया जीवन मिल सकता है।
लक्ष्मण सिंह ने चिंता जताई कि कई जल स्रोत धीरे-धीरे गड्ढों में तब्दील होते जा रहे हैं और भूमाफिया की नजरों में आकर कब्जों का शिकार बन रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय रहते यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को पानी के गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही यह संभव है। अगर सभी मिलकर प्रयास करें, तो इन ऐतिहासिक और जीवनदायी जल स्रोतों को बचाया जा सकता है और क्षेत्र में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)