बिना संख्या बल दिखाये राजनैतिक भागीदारी मिलना असंभव - डा. अरुण सक्सेना

अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कायस्थ समाज को जगाने की जिम्मेदारी उनकी  - डा. इंद्रसेन

Friday, December 26, 2025 - 13:21
Updated: 7 months ago
0
बिना संख्या बल दिखाये राजनैतिक भागीदारी मिलना असंभव - डा. अरुण सक्सेना

बरेली (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के पश्चिम संभाग का प्रतिनिधि सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को बरेली के आई.एम.ए. सभागार में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. अरुण सक्सेना वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री उ.प्र. (स्वतंत्र प्रभार) एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने कहा कि बिना संख्या बल दिखाये राजनैतिक भागीदारी नहीं मिलेगी और बिना राजनैतिक ताकत के कोई मजबूती नहीं होती इसलिए उसे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं करेंगे तो बहुत मजबूत रहकर भी कोई वजूद नहीं रहेगा। 
कार्यक्रम अध्यक्ष /प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी वर्ष में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कायस्थ समाज के लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे जाति के अंदर एक दुर्गुण है कि पदों पर आसीन होने के बाद वह समाज से दूरी बनाने लगता है इसका हल उन्हें खोजना होगा। इस समाज ने देश को संस्कृति एवं सभ्यता दिया है लेकिन आज हासिये पर खड़ा है ऐसी स्थिति में समाज को जागृत करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से राजनैतिक  गलियारे में हमारा समाज अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा था लेकिन भाजपा नेतृत्व द्वारा सम्मान दिये जाने के बाद वह उत्साहित है। बरेली महानगर  भाजपा अध्यक्ष अधीर सक्सेना, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.के. भटनागर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने भी विचार रखा। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम संभाग वेद प्रकाश सक्सेना, प्रदेश सचिव डा. विकास वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी/मंडल प्रभारी महानगर एवं जनपदों के अध्यक्ष/महामंत्री व बड़ी संख्या में प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User