पोषण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पात्रों तक हर हाल में पहुंचे लाभ: डीएम

Thursday, July 30, 2026 - 20:46
Updated: 7 hours ago
0
पोषण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पात्रों तक हर हाल में पहुंचे लाभ: डीएम

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला पोषण समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा पोषण संबंधी सभी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से पात्र महिलाओं का डाटा तैयार कर उन्हें समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे।

उन्होंने संडीला स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) से संबद्ध सभी विकास खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को निर्देशित किया कि क्षेत्र के गंभीर कुपोषित बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर एनआरसी भेजा जाए। साथ ही बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें उपचार प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं पोषण संबंधी जानकारी विस्तार से दी जाए।

बैठक में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने, पोषण ट्रैकर पर सभी सूचनाओं की समय से डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने क्षेत्र में योजनाओं की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे।

बैठक में जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User