पीला पानी, जर्जर शौचालय और ब्लॉक में जमे सचिव: डीसी मनरेगा के निरीक्षण में खुली कछौना विकास खंड की पोल

Thursday, February 26, 2026 - 19:00
Updated: 5 months ago
0
पीला पानी, जर्जर शौचालय और ब्लॉक में जमे सचिव: डीसी मनरेगा के निरीक्षण में खुली कछौना विकास खंड की पोल

कछौना, हरदोई (आरएनआई) उपयुक्त श्रम व रोजगार रवि प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को विकासखंड कछौना का निरीक्षण कर प्रांगण में साफ सफाई व शुद्ध पेयजल रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बतातें चलें बृहस्पतिवार को डीसी मनरेगा रवि प्रकाश सिंह ने विकास खण्ड कछौना का औचक निरीक्षण किया, सभी कर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर को दिखा, सभी कर्मियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने का निर्देश दिया। सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। पुरानी आलमारी हटाकर नई अलमारी रखने का निर्देश दिया। मनरेगा कक्ष व एडीओ पंचायत कक्ष की हालत खराब पाई। फाइलों को अलमारी में व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत कार्यालय के पास लगा वाटर कूलर में पानी खराब व पीला आने की शिकायत ग्रामीणों ने की, जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय में शौचालय अनुप्रयोगी और खराब स्थिति में पाया गया, जिस पर नाराजगी जताई। ब्लॉक सभा सभागार की स्थिति देखकर खंड विकास अधिकारी की तारीख की। प्रांगण में संचालित महिला समूह द्वारा कैंटीन का निरीक्षण किया। जिसे प्रधानमंत्री मॉडल आवास में स्थापित करने का निर्देश दिया। प्रांगण में 16 आवास बने हैं, जिसमें एक की स्थिति ठीक है, अन्य की हालत काफी खराब है। जर्जर व खण्डहर भवनों का लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा स्थलीया निरीक्षण न होने के कारण अनुप्रयोगी पड़े हैं। जिनमें अधिकांश ग्राम सचिवों ने अपने कार्यालय बना रखे हैं। वह ग्राम सभाओं में स्थित ग्राम सचिवालयों में नियमित रूप से नहीं बैठते हैं। जिसके कारण छोटे-छोटे कार्यों के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय दौड़ना पड़ता हैं। सामुदायिक शौचालय की प्रगति रिपोर्ट जानी। वहां पर लगा इंडिया मार्का की चट्टान न बनी होने के कारण लोगों को दिक्कत होती है। नल भी खराब पड़ा है। एक महिला शौचालय की उपयोगिता न होने के कारण इसे दिव्यांग शौचालय बनाने के लिए निर्देश दिया। विकासखंड कार्यालय में लगे पेड़ पौधे बिना ट्री-गार्ड के सूख गए हैं। ईंटा उखड़ी पड़ी है। प्रांगण में काफी गंदगी थी, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे। पशु चिकित्सा कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां पर शौचालय को ठीक कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों की शिथिल कार्यशैली व काम चलाऊ की प्रवृत्ति के चलते आम जनमानस को योजनाओं का सही ढंग से लाभ नहीं मिल पाता है। जिससे सरकार की छवि धूमिल होती है। जब ब्लॉक मुख्यालय की यह तस्वीर है, तब ग्राम सभा की तस्वीर कैसी होगी? अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी महेश प्रसाद व एडीओ पंचायत संतोष कुमार सहित समस्त ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User