नवादा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, खोए मोबाइल खोजकर लोगों की लौटाई मुस्कान

Feb 8, 2026 - 17:10
Feb 8, 2026 - 17:52
 0  2k
नवादा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, खोए मोबाइल खोजकर लोगों की लौटाई मुस्कान

मोबाइल फोन की चोरी या गुम हो जाना लोगों की जीवन में एक बड़ी समस्या बन चुकी है. ऐसे में किसी का खोया हुआ मोबाइल उसे वापस मिल जाय तो यह किसी सौगात से कम नहीं होता.

नवादा पुलिस ने इसी सोच को आगे बढ़ाते पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान अभियान की शुरुआत की. जो अब जिले में मुस्कान की मिसाल बन चुका है.इसके तहत अब तक सैकड़ों उन मोबाइलों उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया. 

इसके तहत

आज 4 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया. पकरीबरावा थानाध्यक्ष रंजन कुमार चौधरी ने मोबाइल धारकों को उनका फोन सौंपा. इस विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों को तकनीकी जांच एवं साइबर सेल की मदद से ट्रैक कर बरामद किया जा रहा है. उसके बाद उन्हें उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को विधिवत रूप से सौंपा जा रहा है. इस पहल ने लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया है एवं अपराध के विरुद्ध एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया है.ऑपरेशन मुस्कान ने आम जनता एवं पुलिस के बीच विश्वास की नई डोर बांधी है. तकनीकी सहयोग, त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता की मिसाल बनी है. 

पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की उन्होंने सामान्य नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उन्हें राहत पहुंचाई.

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हम लोगों को सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बल्कि उनका खोया आत्मविश्वास व सुकून भी लौटाएं. ऑपरेशन मुस्कान इसी दिशा में हमारी एक पहल है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SUNNY BHAGAT CRIME REPORTER