दतिया का 17 सदस्यीय रोवर–रेंजर जम्बूरी दल बालोद (छत्तीसगढ़) रवाना

जम्बूरी दल करेगा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता, देश–विदेश से आए 15 हजार सदस्यों का होगा समागम

Wednesday, January 7, 2026 - 16:53
0
दतिया का 17 सदस्यीय रोवर–रेंजर जम्बूरी दल बालोद (छत्तीसगढ़) रवाना

दतिया (आरएनआई) भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश के अंतर्गत दतिया जिले से राष्ट्रीय जम्बूरी में सहभागिता करने हेतु 17 सदस्यीय रोवर–रेंजर दल बालोद (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हुआ* । दल को *जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुनील शुक्ला के निर्देशन, जिलाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह परिहार एवं जिला मुख्य आयुक्त श्री विक्रम सिंह बुंदेला के मार्गदर्शन तथा डीटीसी स्काउट श्री अभिराम शर्मा एवं डीटीसी गाइड श्रीमती लक्ष्मी राय* की उपस्थिति में रवाना किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी दतिया के प्रतिनिधि के रूप में *सान्दीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदरगढ़ के प्राचार्य श्री आर.एस. नरवरिया एवं कर्मचारी नेता व प्राचार्य प्रतिनिधि श्री मुकेश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर* दल को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया गया। यह अवसर उत्साह, गौरव एवं अनुशासन से परिपूर्ण रहा।

 *प्राचार्य श्री आर.एस. नरवरिया ने अपने उद्वोधन में कहा कि स्काउट–गाइड आंदोलन युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। राष्ट्रीय जम्बूरी जैसे आयोजन रोवर–रेंजरों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।* उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।

 *जिला कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र शर्मा ने अपने उद्वोधन में कहा कि स्काउट–गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने की पाठशाला है। ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों से युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों, विचारों एवं कार्यशैली को समझने का अवसर मिलता है।* 

वहीं *जिला सचिव श्री जयराम पटवा ने अपने उद्वोधन में कहा कि यह सहभागिता दतिया जिले के लिए गौरव का विषय है और इससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर* प्राप्त होगा।

दल संरचना के अनुसार *17 सदस्यीय रोवर–रेंजर दल में 8 रेंजर, 4 रोवर एवं 5 यूनिट लीडर सम्मिलित हैं। दल में प्रमुख रूप से श्री राजेश कतरोलिया, श्री महेन्द्र शर्मा, श्री जयराम पटवा, श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं श्री अंकित विश्वकर्मा शामिल* हैं। *रोवर दल का नेतृत्व श्री जयराम पटवा एवं श्री महेन्द्र शर्मा द्वारा किया जा रहा है, जबकि रेंजर दल का नेतृत्व श्रीमती ज्योति गुप्ता* कर रही हैं।

 *कार्यक्रम का संचालन दतिया स्टेशन पर डी.ओ.सी. दतिया श्री अतिवल सिंह* द्वारा किया गया। *उन्होंने कहा कि दतिया जिले का दल निश्चित रूप से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त करेगा।* 

उल्लेखनीय है कि *राष्ट्रीय जम्बूरी वालोद छत्तीसगढ़ में देशभर से लगभग 15,000 रोवर–रेंजर सहभागिता करेंगे* , वहीं *विदेशों से भी स्काउट पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि* इस आयोजन में शामिल होकर अनुभव साझा करेंगे। यह आयोजन *राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय एवं सेवा मूल्यों को सुदृढ़* करने का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।

दतिया जिले से *रोवर–रेंजर दल में चाँदनी यादव, स्वाति राजपूत, नित्या साहू, मुस्कान जाटव, नंदिनी जाटव, निशा जाटव, अर्पिता विश्वकर्मा, तनु खटीक, हरजेंद्र राजपूत, साहिल वर्मा, देव शिवहरे एवं शिवम जोशी सम्मिलित हैं।* 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, डी.ओ.सी., जिला पदाधिकारी, शिक्षक एवं परिजन उपस्थित रहे। *जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री अभिराम शर्मा, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, सूरज केवट (इंदरगढ़), श्री मुकेश शर्मा (बड़ोनी) एवं श्री दीपक रावत सहित सभी उपस्थितजनों ने दल के सदस्यों को शुभकामनाएँ* प्रेषित कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User