छुट्टी के आवेदन पर बिजली विभाग में बवाल, XEN और कार्यालय सहायक में मारपीट; SDO का मोबाइल भी टूटा

Sunday, July 26, 2026 - 12:59
0
छुट्टी के आवेदन पर बिजली विभाग में बवाल, XEN और कार्यालय सहायक में मारपीट; SDO का मोबाइल भी टूटा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में शनिवार को चिकित्सकीय अवकाश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि अधिशासी अभियंता (XEN) और कार्यालय सहायक के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और धक्का-मुक्की हुई, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान वहां मौजूद एसडीओ का मोबाइल फोन भी टूट गया।

जानकारी के अनुसार, कार्यकारी सहायक मोरध्वज सिंह 13 से 18 जुलाई तक के चिकित्सकीय अवकाश के अनुमोदन के लिए प्रार्थना पत्र लेकर अधिशासी अभियंता सुरेंद्रपाल सिंह के पास पहुंचे थे। आरोप है कि अवकाश आवेदन अस्वीकृत किए जाने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

कार्यालय सहायक का आरोप है कि अवकाश स्वीकृत करने का अनुरोध करने पर अधिशासी अभियंता ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई की गई और नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धक्का-मुक्की के दौरान अधिशासी अभियंता कुर्सी से नीचे गिर गए और इस दौरान पास में रखा एसडीओ का मोबाइल भी टूट गया।

वहीं, अधिशासी अभियंता सुरेंद्रपाल सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यकारी सहायक ने कार्यालय में प्रवेश करते ही अभद्र व्यवहार किया और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। मुख्य अभियंता ने दोनों पक्षों को तलब किया है। उधर, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User