गुना में जनसुनवाई: SP हितिका वासल ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Tuesday, April 28, 2026 - 19:06
Updated: 3 months ago
0
गुना में जनसुनवाई: SP हितिका वासल ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

गुना(आरएनआई)आज मंगलवार 28 अप्रैल को गुना पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए ।

               पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

               जनसुनवाई के दौरान डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दकी, सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा, थाना प्रभारी केंट निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदोस तवस्सुम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

               जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया, जिससे नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और बल मिला । गुना पुलिस द्वारा इस प्रकार की जनसुनवाई का नियमित आयोजन कर आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User