गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण की तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) प्रधानमंत्री के प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के 23 अप्रैल के जनपद भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील बिलग्राम क्षेत्र के मल्लावां स्थित राघौपुर में कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित जनसभा स्थल, हेलीपैड एवं वृक्षारोपण स्थल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं, किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आमजन की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप हर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)