खेत पर काम कर रही एक महिला की गला रेत कर हत्या, इलाके में हड़कंप मचा 

Thursday, February 12, 2026 - 19:09
Updated: 6 months ago
0
खेत पर काम कर रही एक महिला की गला रेत कर हत्या, इलाके में हड़कंप मचा 

शाहाबाद हरदोई  (आरएनआई) गुरुवार को पूर्वान्ह 11:00 खेत पर काम करने गई एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई हत्या की खबर से इलाके में सनसनी व्याप्त हो गई । घटना की सूचना पाकर सबसे पहले प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत की। मृतक के देवर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

शाहाबाद कोतवाली के ग्राम अमिरता निवासी सुरेश चंद्र की 42 वर्षीय पत्नी श्रीदेवी गुरुवार को सुबह लगभग 8:30 बजे अपने बेटे आलोक 12 वर्ष और अंशुल 8 वर्ष को लेकर खेत पर प्याज गाड़ने के लिए गई थी। थोड़ी देर बाद दोनों बेटे खाना खाने के लिए घर चले आए और खाना खाकर मां के लिए खेत पर खाना ले गए। लेकिन श्रीदेवी दोनों बेटों को खेत पर नहीं मिली तो दोनों बेटे घर वापस आए और अपनी बड़ी बहन अर्चना 18 वर्ष को पूरी बात बताई कि मां खेत पर नहीं है। अर्चना दोनों बेटों को साथ लेकर खेत पर गई। उसने भी खेत में देखा उसकी मां नहीं है लेकिन उसको खून के छींटे नजर आए तो खून की दिशा में वह चलती चली गई । करीब 20 कदम दूर श्याम लाल के गेहूं के खेत में श्रीदेवी का रक्त रंजित शव पड़ा हुआ था। शव देखकर उसके होश उड़ गए। गले में गहरी चोट के निशान थे। अर्चना चीखने और चिल्लाने लगी। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में श्रीदेवी की हत्या की खबर आम हो गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। महिला की हत्या की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद बच्चों और ग्रामीणों से बात की। मृतका की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे । जिससे लगता था कि महिला की बेरहमी के साथ गर्दन रेत कर हत्या की गई। मृतका का पति हिमाचल प्रदेश में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किये।  मृतका के देवर पिंटू पुत्र भैया लाल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User