कुंभराज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एसडीएम-एसडीओपी का संयुक्त निरीक्षण

Friday, March 20, 2026 - 21:56
Updated: 4 months ago
0
कुंभराज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एसडीएम-एसडीओपी का संयुक्त निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कुंभराज क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीएम चाचौड़ा रवि मालवीय एवं एसडीओपी श्री मनोज झा द्वारा संयुक्त रूप से बांसाहेड़ा चौकी, थाना मृगवास का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चौकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया तथा शिकायत पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने आमजन एवं पीड़ितों की लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की।

अधिकारियों ने पुलिस के व्यवहार में सुधार पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों के लिए पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान लंबित अपराधों की स्थिति की समीक्षा कर त्वरित जांच एवं शीघ्र कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User