खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई जारी, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Friday, March 20, 2026 - 21:57
Updated: 4 months ago
0
खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई जारी, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में नियमित निगरानी के साथ छापामार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सिरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की। कार्रवाई के दौरान बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते हुए पाए गए 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को थाना सिरसी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

उक्त कार्रवाई में खनिज अधिकारी सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User