कलेक्टर की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मिली सहायता

Wednesday, January 7, 2026 - 20:26
Updated: 7 months ago
0
कलेक्टर की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मिली सहायता

गुना (आरएनआई) आरोन निरीक्षण उपरांत गुना लौट रहे कलेक्टर किशोर कन्याल को मार्ग में दो मोटरसाइकिलों के आपस में टकराने की सूचना मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। मौके पर कलेक्टर के साथ उपस्थित सीएमएचओ एवं चिकित्सकीय दल द्वारा घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर 112 पुलिस सेवा को सूचित किया गया, जिस पर मात्र 2 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को 112 पुलिस वाहन के माध्यम से लगभग 15 मिनट के भीतर निकटतम अस्पताल भेजा गया। कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ एवं चिकित्सकों को संयुक्त रूप से समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित पुलिस द्वारा वाहन नंबर के आधार पर घायलों के परिजनों को भी तत्काल सूचना दी गई। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User