शासन की योजनाओं के समस्त कार्य समय-सीमा पूर्ण नहीं – 04 को प्रशंसा पत्र, 04 की वेतन काटने और 01 को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश:सीईओ
गुना(आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में योजना के कार्यों की पंचायतवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे ने सर्वप्रथम मनरेगा योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए "एक बगिया माँ के नाम" अंतर्गत सिपरी पोर्टल पर लेबर पर आरोन में 116.05 लाख के विरुद्ध 9.70 लाख का व्यय, बमोरी में 113.08 लाख के विरुद्ध 9.98 लाख का व्यय, चांचौडा में 125.16 लाख के विरुद्ध 9.40 लाख का व्यय, गुना में 114.41 लाख के विरुद्ध 7.41 लाख का व्यय एवं राघोगढ़ में 142.74 लाख के विरुद्ध 9.75 लाख का व्यय किया गया है। इसी प्रकार सामग्री पर आरोन में 153.49 लाख के विरुद्ध 58.18 लाख का व्यय, बमोरी में 150.93 लाख के विरुद्ध 59.65 लाख का व्यय, चांचौडा में 163.40 लाख के विरुद्ध 48.24 लाख का व्यय, गुना में 153.29 लाख के विरुद्ध 57.48 लाख का व्यय एवं राघौगढ़ में 138.58 लाख के विरुद्ध 52.08 लाख का व्यय किया जाना पाया गया। जिस पर सीईओ जिला पंचायत ने सभी निर्माण कार्यों पर 100 प्रतिशत लेबर लगाने के निर्देश दिये।
सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने लंबित हितग्राहियों की समग्र ई-केवायसी कराने के निर्देश दिये। साथ ही एसएनए पोर्टल पर लंबित 172.04 लाख के भुगतान की कार्यवाही पूर्ण कराने, जल गंगा संवर्धन के प्रगतिरत कार्य तथा गौशाला के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश समस्त जनपद सीईओ को दिये। उन्होंने ‘एक बगिया मां के नाम’ में प्रगति न बढ़ाने के कारण जनपद पंचायत गुना के उपयंत्री एम.एल. नरबरिया एवं धर्मराज भूरिया की 2-2 दिवस वेतन, जनपद पंचायत राघौगढ़ के उपयंत्री रहीश कुर्रेशी की 01 दिवस की वेतन काटने के तथा जनपद पंचायत गुना के उपयंत्री नीतेश मंगल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। वहीं ‘एक बगिया मां के नाम’ में प्रगति बढ़ाने के लिये जनपद पंचायत आरोन के उपयंत्री राजेश शर्मा, जनपद पंचायत बमोरी के उपयंत्री एस.एस. दादौरिया एवं जनपद पंचायत गुना के उपयंत्री श्री सुखवीर रघुवंशी को प्रशंसा पत्र जारी करने के भी निर्देश दिये।
सीईओ जिला पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत तृतीय किश्त प्राप्त पीएम जनमन के लंबित आरोन के 30, बमोरी के 60, चांचौडा के 8, गुना के 187 एवं राघौगढ़ के 89 हितग्राहियों के आवास आगामी पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित उपयंत्री एवं ब्लॉक समव्यक प्रधानमंत्री आवास को दिये गए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पीएम जनमन के प्रगतिरत 2831, आवास प्लस के प्रगतिरत 15341 आवासों को पूर्ण कराने तथा 26687 हितग्राहियों के समग्र पंजीयन कराने के निर्देश भी दिये गए। उन्होंने पीएम जनमन अंतर्गत ही हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त प्रदान करने संबंधी कार्यवाही किये जाने के निर्देश सभी सीईओ जनपद पंचायत को दिये गए। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायतों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आवास योजना के कार्यों में रुचि न लेना या लापरवाही से कार्य किया जा रहा है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
सीईओ जिला पंचायत द्वारा पंचायत राज अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं शांतिधामों के गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश समस्त सीईओ जनपद पंचायत को दिये गए। साथ ही पंचायतों में "कर वसूली" के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश सीईओ द्वारा दिये गए। वहीं सी.एम. हेल्पलाइन में अत्यत कम प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को कार्य नहीं करने वाले या कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक से लंबित सभी शिकायतों को शत- प्रतिशत बंद कराने तथा कोई भी शिकायत नॉनअटैंड में ना जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में गौरव खरे प्रभारी अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जितेंद्र मंडलोई कार्यपालन यंत्री आरईएस, महेश शुक्ला पीओ वाटरशेड जिला पंचायत, नरेश श्रीवास्तव जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण) जिला पंचायत,रविंद्र अग्रवाल लेखाधिकारी जिला पंचायत, श्रीमती अभिलाषा कोकाटे एपीओ जिला पंचायत, श्रीमती शशि शुक्ला प्रभारी अधिकारी सी.एम. हेल्पलाइन जिला पंचायत, श्रीमती उषा भार्गव लेखा अधिकारी जिला पंचायत,पुष्पेंद्र व्यास सीईओ जनपद बमोरी, संजीत श्रीवास्तव सीईओ जनपद चांचौडा, गौरव खरे सीईओ जनपद गुना एवं सहायक यंत्री, उपयंत्री, एडीईओ, सहायक लेखाधिकारी, ब्लॉक समन्वयक सहित जनपद पंचायतों का समस्त अमला उपस्थित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)