कपिल सिब्बल का बड़ा ऐलान: CJP को लीगल लड़ाई के लिए ₹1 करोड़ की मदद, वकीलों से भी सहयोग की अपील

Monday, July 27, 2026 - 21:36
Updated: 3 days ago
0

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों में कानूनी सहायता के लिए ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि मुकदमे वापस नहीं होते हैं, तो छात्रों और प्रदर्शनकारियों की कानूनी सुरक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था की जरूरत होगी।

नई दिल्ली में CJP प्रवक्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ प्रेस वार्ता में कपिल सिब्बल ने कहा कि यह एक स्वाभाविक और व्यापक छात्र आंदोलन था, इसलिए वह इसके कानूनी संरक्षण में सहयोग करेंगे। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी अपील की कि वे आगे आकर कानूनी मदद में योगदान दें।

सिब्बल ने स्पष्ट किया कि वह केवल आर्थिक सहयोग देंगे और इस फंड का उपयोग किस प्रकार किया जाएगा, इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह व्यक्तिगत रूप से भी कानूनी सहायता देने के लिए तैयार रहेंगे।

वहीं, CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की खबरें मिल रही हैं, जिसके चलते कानूनी सहायता के लिए देशभर के वकीलों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

सौरव दास ने बताया कि कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़े फोटो और वीडियो सबूत एकत्र करने के लिए CJP ने एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है। इच्छुक लोग अपने पास उपलब्ध फोटो और वीडियो इस पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

cockrochjuntaparty.org/sakshi

प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यदि तय समय तक सरकार मुकदमे वापस लेने का आदेश जारी नहीं करती है, तो CJP दोबारा आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User