आप विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार: दुष्कर्म केस में फरार थे, ग्वालियर से पकड़े गए

Wednesday, March 25, 2026 - 11:54
0
आप विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार: दुष्कर्म केस में फरार थे, ग्वालियर से पकड़े गए

पटियाला (आरएनआई)। आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को दुष्कर्म के एक मामले में पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने की है। पठानमाजरा पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सितंबर में पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए हरियाणा के एक गांव में पहुंची थी, लेकिन वह वहां से फरार हो गए थे।

पठानमाजरा पर आरोप यह भी लगे थे कि उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की थी। फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया में होने की भी चर्चा सामने आई थी। इस बीच वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधते रहे।

विधायक का कहना था कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने क्षेत्र सनौर के लोगों के हकों के लिए आवाज उठाई थी, जिसके चलते उनके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User