दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली (आरएनआई)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। जांच में इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े पाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में सब-मशीन गन के अलावा PX-5.7, PX-3, शैडो CZ, बेरेटा, टॉरस और वाल्थर जैसी उन्नत पिस्तौलें शामिल हैं। इनमें PX-5.7 पिस्तौल विशेष रूप से चिंताजनक मानी जा रही है, क्योंकि इसका उपयोग आमतौर पर स्पेशल फोर्सेज द्वारा किया जाता है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा गिरोह पुरानी दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से संचालित हो रहा था। तस्करी के जरिए हथियार पाकिस्तान से नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में लाए जाते थे और फिर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाए जाते थे।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)