अशोकनगर स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं पर भड़के सुनील आचार्य, रेलवे अधिकारियों को लिखा पत्र
अशोकनगर। (आरएनआई) सुनील आचार्य ने पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं कर्मचारियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द समाधान की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि स्टेशन पर नया टिकट भवन तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन भीषण गर्मी के बावजूद वहां पंखे, कूलर एवं हवा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कर्मचारी और यात्री दोनों परेशान हैं। इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा वर्तमान में राघोगढ़ के भैंसाना क्षेत्र में लग रहे मेले के कारण यात्रियों और श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में स्टेशन पर केवल एक टिकट खिड़की चालू होने से यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
सुनील आचार्य ने मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दूसरी टिकट खिड़की भी तत्काल शुरू की जाए तथा एटीवीएम मशीन को भी चालू कराया जाए। उन्होंने रेलवे प्रशासन से जल्द आवश्यक कदम उठाकर यात्रियों एवं कर्मचारियों को राहत देने का निवेदन किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)