अमेरिका में बड़ा एयर शो हादसा, हवा में टकराए दो एफ-18 लड़ाकू विमान; धमाके के बाद आग का गोला बने जेट

Monday, May 18, 2026 - 17:19
0
अमेरिका में बड़ा एयर शो हादसा, हवा में टकराए दो एफ-18 लड़ाकू विमान; धमाके के बाद आग का गोला बने जेट

United States के इडाहो राज्य में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब अमेरिकी नौसेना के दो आधुनिक F/A-18 Hornet लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों फाइटर जेट तेज धमाके के साथ नीचे गिर गए और आग के बड़े गोले में तब्दील हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसा एयर शो के दौरान उस समय हुआ, जब दोनों एफ-18 विमान बेहद करीब उड़ान भर रहे थे। शुरुआत में लोगों को यह सामान्य एरोबैटिक प्रदर्शन लगा, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद दोनों विमानों के हिस्से हवा में बिखरते दिखाई दिए। इसके तुरंत बाद पायलट और क्रू को इजेक्ट करते हुए देखा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों जेट तेजी से जमीन की ओर गिरे और नीचे गिरते ही जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे के बाद आसमान में धुएं और आग का बड़ा गुबार दिखाई दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में सवार सभी चारों क्रू सदस्य पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

बताया जा रहा है कि पैराशूट के जरिए बाहर निकले पायलट और क्रू हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर उतरे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अमेरिकी नौसेना और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एफ-18 लड़ाकू विमान अमेरिकी नौसेना के सबसे आधुनिक और प्रमुख फाइटर जेट्स में गिने जाते हैं। ऐसे में दो विमानों का एक साथ दुर्घटनाग्रस्त होना अमेरिकी सैन्य विमानन के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User