अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

Sunday, March 12, 2023 - 19:30
0
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन

प्रयागराज (उप्र), 12 मार्च 2023, (आरएनआई)। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

यहां धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर शुक्रवार को 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उमेश की पत्नी की तहरीर पर धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी शाइस्ता परवीन एवं अन्य के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

इससे पूर्व अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच शूटरों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User