मप्र : एनआईए ने सिवनी में की छापेमारी, दो लोगों को नोटिस जारी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

मध्यप्रदेश के सिवनी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया। एनआईए ने उनसे कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी है।

Sunday, March 12, 2023 - 18:30
0
मप्र : एनआईए ने सिवनी में की छापेमारी, दो लोगों को नोटिस जारी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

सिवनी (मप्र), 12 मार्च 2023, (आरएनआई)। मध्यप्रदेश के सिवनी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया। एनआईए ने उनसे कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी है।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में रविवार को संवाददाताओं से कहा कि एनआईए ने उन्हें नोटिस जारी किया है और जांच के तहत उन्हें बेंगलुरु तलब किया है।

इससे पहले सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया था कि शनिवार को तीन लोगों के परिसरों में छापेमारी की गई, जिसके बाद दो लोगों को पूछताछ के लिए जबलपुर ले जाया गया।

उन्होंने कहा था, ‘‘प्रारंभिक पूछताछ के बाद एनआइए की टीम दो संदिग्धों –अब्दुल अजीज सल्फी (40) एवं शोएब खान (27) को अपने साथ जबलपुर ले गई है। एक अन्य अकरम खान (28) को पूछताछ के बाद एनआइए ने छोड़ दिया है।’’

श्रीवास्तव ने बताया था कि एनआइए के दिल्ली मुख्यालय में दर्ज मामले के संबंध में छानबीन के दौरान मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर एनआइए की टीम शनिवार को जांच करने सिवनी मुख्यालय पहुंची थी।

उन्होंने कहा था कि एनआइए की टीम गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं 18, 38, 39 के अलावा भारतीय दंड संहित (भादंसं) की धाराओं 121, 121 ए के तहत दिल्ली में दर्ज प्रकरण की जांच कर रही है।

श्रीवास्तव ने बताया था कि एनआइए की टीम ने मौके से कुछ इलेक्ट्रानिक डिवाइस, हार्ड डिस्क एवं आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया है, जिसकी विधिवत जब्ती बनाई गई है।

गृह मंत्री मिश्रा ने कहा, ‘‘एनआईए अब्दुल अजीज सल्फी एवं शोएब खान को जबलपुर ले गयी थी और उसने दोनों को पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया है। इन्हें नोटिस देकर बेंगलुरू में बुलाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एनआईए की टीम को इन लोगों के पास से कई मोबाइल सिम कार्ड, हार्ड डिस्क एवं मेमोरी कार्ड मिले हैं। लगभग 26 आर्टिकल्स इनसे जब्त किए हैं।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User