अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट; अडाणी ट्रांसमिशन तीन दिन में 41 प्रतिशत टूटा

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। समूह की कंपनियों के शेयर पिछले मंगलवार के बाद से लगातार टूट रहे हैं। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर नीचे आ रहे हैं।

Monday, January 30, 2023 - 19:00
0
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट; अडाणी ट्रांसमिशन तीन दिन में 41 प्रतिशत टूटा

नयी दिल्ली, 30 जनवरी 2023, (आरएनआई)। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। समूह की कंपनियों के शेयर पिछले मंगलवार के बाद से लगातार टूट रहे हैं। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर नीचे आ रहे हैं।

पिछले मंगलवार को कारोबार बंद होने के बाद से बीएसई पर अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 41.66 प्रतिशत टूटा है। अडाणी टोटल गैस में 39.57 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 37.55 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स में 23.75 प्रतिशत की गिरावट आई है। समूह की कंपनियों के शेयरों के मंगलवार के बंद भाव की तुलना सोमवार को दिन में कारोबार से की गई है।

अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 22.77 प्रतिशत, एसीसी में 20.32 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज में 19.51 प्रतिशत, अडाणी विल्मर में 14.25 प्रतिशत, अडाणी पावर में 14.24 प्रतिशत और एनडीटीवी में 14.22 प्रतिशत की गिरावट आई है। गणतंत्र दिवस पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बंद रहे थे।

अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के जवाब में रविवार को 413 पृष्ठ की प्रतिक्रिया जारी की थी। इसके बाद सोमवार को हिंडनबर्ग ने अपने आरोपों पर कायम रहते हुए कहा कि अडाणी समूह धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढंक नहीं सकता।

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 20 प्रतिशत तक टूटे थे। समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 4.17 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी।

अडाणी समूह की कंपनियों को कर्ज और निवेश की वजह से बैंक शेयर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में भी गिरावट आई है।

तीन दिन में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का 10.77 प्रतिशत और एलआईसी का 8.90 प्रतिशत टूटा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User