अडाणी मामले पर जेपीसी की मांग को लेकर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने धरना दिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने अडाणी समूह के मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद भवन के परिसर में धरना दिया।

Friday, March 17, 2023 - 19:30
0
अडाणी मामले पर जेपीसी की मांग को लेकर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने धरना दिया

नयी दिल्ली, 17 मार्च 2023, (आरएनआई)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने अडाणी समूह के मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद भवन के परिसर में धरना दिया।

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।

इस धरने में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खरगे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, शिवसेना (उद्धव) की प्रियंका चतुर्वेदी तथा कई अन्य सांसद शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों ने ‘वी वांट जेपीसी’ के नारे भी लगाए गए।

राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर माफी मांगने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने और अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा किया। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User