अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक लाभ में आया, समूह की अन्य कंपनियों के शेयर भी चढ़े

अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बुधवार को बढ़त रही। इससे पहले इनमें लगातार दो दिन तक गिरावट आई थी।

Wednesday, March 29, 2023 - 12:00
0
अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक लाभ में आया, समूह की अन्य कंपनियों के शेयर भी चढ़े
अडाणी

नयी दिल्ली, 29 मार्च 2023, (आरएनआई)। अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बुधवार को बढ़त रही। इससे पहले इनमें लगातार दो दिन तक गिरावट आई थी।

बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.46 प्रतिशत चढ़ गया। अडाणी पावर में 4.98 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स (4.70 प्रतिशत), अडाणी विल्मर (4.22 प्रतिशत) और अडाणी ग्रीन एनर्जी (4.15 प्रतिशत) चढ़ा। एनडीटीवी का शेयर 3.73 प्रतिशत के लाभ में रहा, अडाणी ट्रांसमिशन का 2 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस (2 प्रतिशत), अंबुजा सीमेंट्स (1.94 प्रतिशत) और एसीसी (1.92 प्रतिशत) लाभ में रही।

अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। सबसे अधिक नुकसान अडाणी एंटरप्राइजेज को हुआ था, जिसका शेयर सात प्रतिशत टूट गया था।

अडाणी समूह के मुख्य वित्त अधिकारी जुगशिंदर रॉबी सिंह ने मंगलवार को कहा था कि शेयर बाजार प्रवर्तक के गिरवी रखे शेयर के बारे में आंकड़े तिमाही समाप्त होने के बाद अद्यतन करेंगे, उसके बाद चीजें खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी। उन्होंने मौजूदा आंकड़े के समूह के बयान से मेल नहीं खाने के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए यह बात कही थी।

सिंह ने उन रिपोर्ट में ‘जानबूझकर गलत बयान’ देने की बात कही जिसमें कहा गया है कि कंपनी के सात मार्च और 12 मार्च की घोषणा शेयर बाजारों में उपलब्ध सूचना से मेल नहीं खाती।

अडाणी समूह ने 12 मार्च को कहा था कि उसने शेयर गिरवी रखकर लिये गये 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लौटा दिया है। ये कर्ज प्रवर्तकों के शेयर गिरवी रखकर लिया गया था। उसने कहा था कि कर्ज समयसीमा 31 मार्च, 2023 से पहले लौटाये गये हैं।

हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयर बाजारों को दी गयी सूचना के अनुसार समूह की कंपनियों… अडाणी पोर्ट्स एंड सेज, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर अब भी वित्तीय संस्थानों के पास गिरवी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User