अंबेडकर जयंती पर हाथरस में भव्य शोभायात्रा, 100 झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

Monday, April 27, 2026 - 19:37
Updated: 3 months ago
0
अंबेडकर जयंती पर हाथरस में भव्य शोभायात्रा, 100 झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

हाथरस (आरएनआई) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर 28 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा दोपहर 2 बजे संत आश्रम बगीची, सीयल खेड़ा (हाथरस) से प्रारंभ होकर नगर के पूर्व निर्धारित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अलीगढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क, खंदारी गढ़ी पर पहुंचकर संपन्न होगी।

आयोजकों द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि शोभायात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले किसी भी धार्मिक या सामाजिक स्थल पर न तो अपने झंडे लगाए जाएं और न ही किसी अन्य के झंडे हटाने का प्रयास किया जाए, ताकि आपसी सौहार्द और शांति बनी रहे। साथ ही, शोभायात्रा में डीजे पर अश्लील या जातिगत गीत न बजाने की भी अपील की गई है।

शोभायात्रा में करीब आधा दर्जन बैंड, डीजे, बाबा साहब के जीवन और उनकी कार्यशैली पर आधारित लगभग 100 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्यनीय केंद्र भिक्खु संघ के नेतृत्व में किया जाएगा।इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी शामिल होंगे। नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत भी किया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह उर्फ टीटू, पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, सरदार सुरजीत सिंह, पवन राज, नेत्रपाल सिंह, शैलेंद्र और डॉ. राहुल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User