हेमंत खंडेलवाल का सख्त संदेश: बीजेपी नेताओं के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’, दिखावा और व्यक्तिगत प्रचार पर रोक
मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं के लिए अघोषित गाइडलाइन जारी की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट संदेश दिया है। निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरण अध्यक्षों को दो टूक शब्दों में कहा- पार्टी की लक्ष्मण रेखा लांघी तो पद जाएगा।
गाइडलाइन के मुताबिक व्यक्तिगत प्रचार-प्रसार से दूर रहने की हिदायत दी गई है। होर्डिंग-पोस्टर लगाने पर रोक, गाड़ियों का काफिला और दिखावा कम रखने के निर्देश है। रिश्तेदारों और दोस्तों को कामकाज से दूर रखने की सलाह। PA और स्टाफ में भाई-भतीजावाद पर सख्ती होगी। विवादित लोगों को स्टाफ में जगह नहीं मिलेगी। सरकार के कामकाज का प्रचार करने के निर्देश। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के काम को टालें नहीं, पद मिला है तो अनुशासन भी मानना ही होगा।
मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा- बीजेपी सिर्फ दिखावा करती है। जनता इनकी बनावटी, दिखावटी और सजावटी बातों को समझ चुकी है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से संघर्ष कर रही है। गाड़ी-एसी में सब बैठ रहे हैं।
बीजेपी प्रवक्ता गुंजर चौकसे ने पलटवार करते हुए कहा- राष्ट्रहित के लिए कई फैसले लिए जाते रहे हैं। बीजेपी में संगठन, व्यक्ति बाद में है पहले कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता भी बाद में है राष्ट्रहित प्रथम है। इसी मूलमंत्र पर बीजेपी लगातार काम कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)