हरदोई: सैदपुर नहर पुल निर्माण में बड़ा हादसा, बीम गिरने से दो मजदूर घायल

Monday, June 22, 2026 - 13:16
Updated: 1 month ago
0
हरदोई: सैदपुर नहर पुल निर्माण में बड़ा हादसा, बीम गिरने से दो मजदूर घायल

हरदोई (आरएनआई) लखनऊ-शाहजहांपुर-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731) पर शेदपुर शारदा नहर के ऊपर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुल निर्माण के दौरान एक भारी बीम अचानक नीचे गिर गई, जिससे दो मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:20 बजे निर्माणाधीन पुल पर बीम स्थापित करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बीम असंतुलित होकर नीचे गिर गई। हादसे में राहुल पुत्र छोटेलाल और राजेश्वर पुत्र गेंदालाल घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और श्रमिकों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के उपचार और राहत कार्यों की जानकारी ली। प्रशासन की निगरानी में गिरी हुई बीम को हटाने का कार्य भी शुरू कराया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराने तथा निर्माण कार्य में अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है तथा पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

हादसे के बाद निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User