हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Saturday, March 28, 2026 - 20:40
Updated: 4 months ago
0
हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरदोई (आरएनआई)  मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं और आम नागरिकों को हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

थाना हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम ककरा में आयोजित ग्राम चौपाल में उपनिरीक्षक अंजना सचान व महिला आरक्षी आशा ने लोगों को 1090, 1076, 1098, 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने के लिए जागरूक किया गया।इसी क्रम में काली माता मंदिर परिसर में महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन नंबर 1090, 1076, 112, 181, 1098 और 1930 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बाल अपराध, गुड टच-बैड टच तथा महिलाओं की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।थाना पाली क्षेत्र में “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी घनश्याम बिंद, महिला आरक्षी मानसी गुप्ता व शिवानी मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वहीं थाना सांडी क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज में आयोजित बैठक में महिलाओं को 1090, 112, 1076, 1098, 102, 101, 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User