हरदोई में कृषि योजनाओं की समीक्षा, अपर कृषि निदेशक ने खेतों से लेकर प्रयोगशाला तक किया निरीक्षण

Saturday, July 4, 2026 - 21:18
Updated: 30 days ago
0
हरदोई में कृषि योजनाओं की समीक्षा, अपर कृषि निदेशक ने खेतों से लेकर प्रयोगशाला तक किया निरीक्षण

हरदोई, 4 जुलाई। खरीफ 2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर कृषि निदेशक (प्रसार) उत्तर प्रदेश डा. कनीज फातिमा तथा संयुक्त कृषि निदेशक डा. अजय कृष्णा ने शनिवार को हरदोई जनपद का भ्रमण कर कृषि विभाग की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कृषि फार्म पर बोई गई फसलों, जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, आईपीएम लैब तथा कृषि विभाग के कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आत्मा कार्मिकों एवं तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में खरीफ 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनों, सामान्य वितरण, बीज मिनीकिट की बुकिंग एवं वितरण, फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने चरौली स्थित वन स्टॉप शॉप एग्री जंक्शन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद प्राकृतिक खेती के तहत चयनित कृषि सखियों के साथ संवाद कर उनके अनुभव एवं योजना के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत विकास खंड बिलग्राम में स्थित बिलग्राम फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड का निरीक्षण कर कृषक उत्पादक संगठन की गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चन्द्र पाठक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रजीत यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय डा. निधि राठौर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. डी.बी. सिंह सहित विभागीय अधिकारी, आत्मा कार्मिक एवं तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User