सीएमओ डॉ. राजीव राय का औचक निरीक्षण, नगला मनी और बामोली PHC की स्वास्थ्य सेवाएं परखी

Sunday, May 24, 2026 - 20:31
Updated: 2 months ago
0
सीएमओ डॉ. राजीव राय का औचक निरीक्षण, नगला मनी और बामोली PHC की स्वास्थ्य सेवाएं परखी

हाथरस(आरएनआई)24.05.2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय डॉ.राजीव राय जनपद हाथरस के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मनी और बामोली ब्लॉक मुरसान जनपद हाथरस का औचक निरीक्षण किया गया l 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मनी ब्लॉक मुरसान जनपद हाथरस पर 

निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सौरभ उपाध्याय आयुष चिकित्सा अधिकारी उपस्थित पाए गए, श्री हरीश उपाध्याय फार्मासिस्ट,एल टी सोमेश राजपूत , वार्ड बॉय श्री दिनेश पाठक उपस्थित पाए गए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीने के पानी व सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, ओपीडी में कुल 18 मरीजों को दवा देकर उपचारित किया जा चुका था जिसमें से दो मरीजों की ब्लड शुगर वह हाइपरटेंशन की जांच की गई तथा एक मरीज की ब्लड की जांच की गई, ई.डी. ऐल. मानक के अनुसार 195 दवाओ के सापेक्ष 175 दबाए उपलब्ध थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फार्मासिस्ट को निर्देशित किया गया कि वह ओपीडी में आए मरीजों की संख्या में वृद्धि करना सुनिश्चित करें l अप्रैल माह में 8 गर्भवती माताओं को सफलतापूर्व प्रसव कराया जा चुका है l परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध थी और कंडोम बॉक्स में कंडोम के पीस भरे हुए पाए गए l 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामोली ब्लॉक मुरसान जनपद हाथरस पर डॉक्टर राजेश उपाध्याय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्रीति स्टाफ नर्स , यतेंद्र पाठक फार्मासिस्ट एल.टी. अंकुश गुप्ता उपस्थित पाए l गए ,ओपीडी में आए कुल 25 मरीजों को दबा देकर उपचारित किया जा चुका था जिसमें एक मरीज की ए एन सी तथा एक मरीज की ब्लड, शुगर ,की जांच की गई थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, ई डी ऐल मानक के अनुरूप 195 के 188 दवाईयां उपलब्ध थी लेब टेक्नीशियन अंकुश गुप्ता द्वारा बताया गया कि आज मलेरिया ,डेंगू हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस इत्यादि रोगों की जांच की गई है l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User