सांदीपनि मॉडल स्कूल में छात्र परिषद का गठन, खुशी सावले बनीं अध्यक्ष

Saturday, July 11, 2026 - 12:37
Updated: 23 days ago
0
सांदीपनि मॉडल स्कूल में छात्र परिषद का गठन, खुशी सावले बनीं अध्यक्ष

खंडवा जिले के किल्लौद स्थित शासकीय सांदीपनि मॉडल स्कूल, बलड़ी में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया।

छात्र परिषद के गठन के लिए सभी कक्षा प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से कृष्णा जलखरे को उपाध्यक्ष, दिव्या मीणा को सचिव और मुस्कान पचौले को उपसचिव चुना गया।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया, जिसमें तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान में दो प्रत्याशियों को समान मत मिलने के बाद लॉटरी पद्धति से फैसला किया गया। इसमें कक्षा 12वीं की छात्रा खुशी सावले छात्र परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रार्थना सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। विद्यालय परिवार ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास और अनुशासन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User