सरकार से वार्ता के बाद CJP का बयान, हिंसा करने वालों से संगठन ने किया किनारा
नई दिल्ली। सरकार और CJP प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के प्रवक्ता सौरव दास ने हालिया हिंसा की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि मीडिया और आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले असामाजिक तत्व संगठन में घुस आए थे। उन्होंने कहा कि CJP ऐसे तत्वों के कृत्यों का पूरी तरह विरोध करता है।
सौरव दास ने कहा कि CJP किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करता और संगठन की विचारधारा में हिंसा करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सभी समर्थकों और आम नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा कानून का सम्मान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना है। यदि कोई व्यक्ति या समूह हिंसा का सहारा लेता है, तो उसे संगठन की आधिकारिक विचारधारा या नीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CJP ने दोहराया कि वह संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपने मुद्दों का समाधान चाहता है तथा किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि का समर्थन नहीं करता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)