शाहाबाद : ऐगवां प्रधान और सचिव ने मिलकर विकास निधि में खेला खेल, प्रधान ने निजी खाते में धन आहरित कर किया गड़बड़झाला

Friday, March 20, 2026 - 14:02
Updated: 4 months ago
0
शाहाबाद : ऐगवां प्रधान और सचिव ने मिलकर विकास निधि  में खेला खेल, प्रधान ने निजी खाते में धन आहरित कर किया गड़बड़झाला

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत ऐगवां में विकास कार्यों के नाम पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पंचायत सचिव की मिलीभगत से ग्राम निधि की धनराशि सीधे अपने निजी खाते में आहरित कर नियमों को दरकिनार कर दिया। सरकारी नियमों को ताक पर रखकर प्रधान और सचिव के गठजोड़ ने खूब मनमानी की गई। बाउचर के माध्यम से निकाली गई धनराशि प्राप्त विवरण के अनुसार— बाउचर संख्या 5THSFC/2022-23/P/1 (दिनांक 14 मई 2022) से कल्लन के मकान से मेन रोड तक नाली निर्माण के नाम पर ₹17,024 प्रधान के निजी खाते में भेजे गए। बाउचर संख्या 5THSFC/2022-23/P/2 से मुन्ने के मकान से जीशान के मकान तक नाली निर्माण के नाम पर ₹19,660 आहरित किए गए। बाउचर संख्या 5THSFC/2022-23/P/3 से कल्लू के मकान से कसूर के मकान तक नाली निर्माण के नाम पर ₹19,456 निकाले गए। बाउचर संख्या XVFC/2023-24/P/22 (दिनांक 17 नवम्बर 2022) से इशरार के मकान से मेन रोड तक नाली निर्माण के नाम पर ₹6,558 निजी खाते में स्थानांतरित किए गए। अन्य कार्यों के नाम पर भी आहरण गौशाला में तार फेंसिंग व खाई खुदाई: ₹20,572 केयरटेकर रूम, हैंडपंप आदि: ₹26,614 चरनी निर्माण: ₹52,908 भूसा शेड निर्माण: ₹46,474 प्रशासनिक मद में भी गड़बड़ी दिनांक 24 सितम्बर 2025 को पंचायत सचिव द्वारा प्रशासनिक मद के नाम पर प्रधान के निजी खाते में ₹35,200 तथा एक अन्य व्यक्ति (शारिक) के खाते में ₹35,200 स्थानांतरित किए गए। नियमों की खुली अनदेखी उत्तर प्रदेश पंचायती राज वित्तीय एवं लेखा नियमावली, 2016 के अनुसार ग्राम निधि का संचालन केवल अधिकृत पंचायत खाते से ही किया जा सकता है तथा किसी भी स्थिति में निजी खातों में धनराशि भेजना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा बाउचर के माध्यम से निजी खाते में धन आहरित कर गड़बड़झाला किया जाना शासनादेशों की खुली अवहेलना माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में प्रशासन क्या ठोस कार्रवाई करता है। क्या बोले डीपीआरओ ? जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार द्वारा इस संबंध में बताया गया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर जांच करवा कर दोषियों पर कठिन कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User