शाहजहांपुर में सीनियर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Saturday, January 17, 2026 - 17:03
Updated: 6 months ago
0
शाहजहांपुर में सीनियर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर (आरएनआई) सीनियर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आज 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों की पीड़ा और समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के अनेक वरिष्ठ पत्रकार भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मीडिया संस्थानों द्वारा बिना किसी आर्थिक सहायता के सेवानिवृत्त किए जाने के बाद ऐसे पत्रकारों का जीवन अंधकारमय हो जाता है।

एसोसिएशन ने कहा कि पत्रकार अपने जीवन का बहुमूल्य समय समाज सेवा और जनहित के कार्यों में समर्पित कर देते हैं, लेकिन जीवन के अंतिम पड़ाव में उन्हें आर्थिक अभाव का सामना करना पड़ता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए एसोसिएशन ने मांग की कि वरिष्ठ पत्रकारों के लिए स्पष्ट मानक तैयार किए जाएं और उत्तर प्रदेश में बिहार प्रदेश की तर्ज पर मान्यता की बाध्यता समाप्त कर, समाचार पत्रों में नियुक्ति के आधार पर वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन प्रदान की जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान में मान्यता केवल संवाददाताओं को दी जाती है, जबकि डेस्क पर कार्य करने वाले पत्रकार इससे वंचित रह जाते हैं। एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकारों को 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा, रेल व बस में निशुल्क यात्रा सुविधा, सभी वरिष्ठ पत्रकारों को मास्टर प्रेस कार्ड जारी करने तथा सरकारी आवास योजनाओं में मान्यता की बाध्यता समाप्त कर लाभ दिए जाने की भी मांग की।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सरकार के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महामंत्री रमेश शंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष कुलदीप दीपक सहित ओंकार मनीषी, राजेंद्र बाबा, आरिफ सिद्दीकी, शिव प्रसाद बर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, रवींद्र सिंह, योगेंद्र यादव समेत अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User