लोकसभा शाम 5 बजे और राज्यसभा 3 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा जारी
छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को भी जोरदार हंगामा जारी रहा। विपक्ष के लगातार विरोध के चलते लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार स्थगित कर शाम 5 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए टाल दी गई।
लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित करते हुए सरकार और विपक्ष से आपसी सहमति बनाने का आग्रह किया, ताकि शाम 5 बजे से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चल सके। छात्रों के आंदोलन के दौरान कथित पुलिस बल प्रयोग को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, जिससे संसद में गतिरोध बना हुआ है।
इस बीच, लोक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने तय कर लिया है कि जब तक उसे सत्ता नहीं मिलेगी, तब तक वह संसद की कार्यवाही नहीं चलने देगा, चाहे मुद्दा कितना भी महत्वपूर्ण क्यों न हो।
कंगना रनौत ने कहा कि शिक्षा सुधार से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक को भी विपक्ष ने सदन में विरोध का विषय बना दिया। उनके अनुसार, जब विधेयक पेश किया गया तो विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध करते हुए इसे पारित नहीं होने देने की कोशिश की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)