रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Friday, January 2, 2026 - 11:34
Updated: 7 months ago
0

हरदोई (आरएनआई)आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों की परेड की गुणवत्ता, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से अवलोकन किया।इसके साथ ही क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण कर अभिलेखों, उपकरणों व व्यवस्थाओं की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता तथा जनसेवा के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राजनरायन एवं प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों से संवाद कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User