राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा की मांग पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, माफी मांगने का कोई सवाल नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन के बयान पर माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है और ऐसी मांग कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को अपमानित करने वाले विदेश में दिये गये बयानों पर जवाब देना चाहिए।

Wednesday, March 15, 2023 - 17:30
0
राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा की मांग पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, माफी मांगने का कोई सवाल नहीं
मल्लिकार्जुन खरगे

नयी दिल्ली, 15 मार्च 2023, (आरएनआई)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन के बयान पर माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है और ऐसी मांग कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को अपमानित करने वाले विदेश में दिये गये बयानों पर जवाब देना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अनेक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिये गये राहुल के बयान पर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

खरगे ने कहा, ‘‘मैं माफी (राहुल गांधी से) की मांग कर रहे लोगों से एक सवाल पूछना चाहूंगा कि जब मोदीजी पांच-छह देशों में गये और हमारे देश की जनता को अपमानित किया और उन्होंने हमें बताया कि भारत में जन्म लेना पाप है तो उसका क्या?’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यहां लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी कमजोर हो रही है। टीवी चैनलों पर दबाव बनाया जा रहा है और सच बोलने वालों को जेल में डाला जा रहा है। अगर यह लोकतंत्र को खत्म करने की प्रक्रिया नहीं है तो क्या है?’’

उन्होंने कहा कि इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

राहुल गांधी के लंदन के बयान को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में दो दिन से हंगामा जारी है। बजट सत्र के दूसरे चरण की सोमवार को शुरूआत हुई, लेकिन अभी तक संसद में कोई विधायी कामकाज नहीं हो सका है।

राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User