राम मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था प्रभावित, नई आईडी जारी न होने से श्रद्धालु परेशान

Sunday, July 26, 2026 - 13:10
0
राम मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था प्रभावित, नई आईडी जारी न होने से श्रद्धालु परेशान

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रशासनिक बदलाव के बाद वीआईपी दर्शन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अधिकृत पदाधिकारियों की लॉगिन आईडी निष्क्रिय होने और नई व्यवस्था समय पर लागू न होने से वीआईपी दर्शन पास जारी करने की प्रक्रिया बाधित हो गई है। इसका असर विशिष्ट अतिथियों और श्रद्धालुओं पर भी पड़ रहा है, जिन्हें समय पर पास नहीं मिल पा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव की अधिकृत लॉगिन आईडी निष्क्रिय किए जाने के बाद उनकी जगह नई अधिकृत आईडी और पासवर्ड अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। इसके कारण ऑफलाइन वीआईपी पास जारी करने की व्यवस्था प्रभावित हुई है।

पहले ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन विभिन्न स्लॉट में करीब तीन हजार श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी दर्शन पास जारी किए जाते थे। वर्तमान में सीमित माध्यमों से ही पास जारी हो रहे हैं, जिससे कई श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है या फिर सामान्य दर्शन व्यवस्था के माध्यम से दर्शन करने पड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन को जल्द ही अधिकृत लॉगिन आईडी जारी की जा सकती है। आगामी ट्रस्ट बैठक में अन्य ट्रस्टियों को भी वीआईपी दर्शन पास जारी करने का अधिकार देने पर विचार किया जाएगा। साथ ही ट्रस्ट के रिक्त पदों पर नए सदस्यों के चयन को लेकर भी फैसला होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User